बाराबंकी: किशोरी बनी मां, पिता ने नाबागिल समेत 7 पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के असन्द्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की के पिता ने 11 साल के एक लड़के व उसके चार भाइयों समेत सात लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामला असन्द्रा थाना क्षेत्र के एक गांव …

बाराबंकी। जिले के असन्द्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की के बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की के पिता ने 11 साल के एक लड़के व उसके चार भाइयों समेत सात लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामला असन्द्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की 16 वर्षीय एक लड़की के गर्भवती होने के बाद गांव के ही 11 वर्षीय एक लड़के पर उससे रेप करने का आरोप लगाकर बीते 28 जून को इन दोनों की शादी करवा दी गई थी। विवाह के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।

बीते 16 अगस्त को इसी किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के प्रसव के बाद उसके पिता ने असन्द्रा थाने में गांव के ही उक्त 11 वर्षीय बालक तथा उसके चार भाइयों समेत सात लोगो के खिलाफ सामहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित बालक को अपनी हिरासत में ले लिया। उधर दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों ने इस मामले को अब और पेचीदा बना दिया है।

आरोपित की मां का कहना है कि 7 माह की गर्भवती लड़की के साथ उसके 11 वर्षीय पुत्र की शादी करवा दी गई। महिला का आरोप है कि अब उससे 6 लाख नगद और 3000 रुपए प्रतिमाह देने की मांग की जा रही है। बीते 6 अगस्त को उसने इस आशय से संबंधित एक प्रार्थना पत्र सीओ हैदरगढ़ को दिया था। जिसमे कहा गया था कि किशोरी के गर्भ में पल रहा शिशु उसके बेटे का नहीं है। दूसरी ओर पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने एक परिवार से पैसा लेकर 11 वर्षीय एक लड़के का विवाह उसकी पुत्री से करवा दिया।

विवाह के बाद उसकी पुत्री कई महीने तक उस लड़के के घर पर रही। वही पर 11 वर्षीय बच्चे व उसके चार भाइयों के साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं गर्भपात कराने की खातिर उसकी पुत्री को जमकर मारा पीटा गया। बेटी ने 16 अगस्त को एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से मिला। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हकीकत जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी इस संबंध में सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित किए गए बच्चे से सच जानने की कोशिश हो रही है। अगर गुत्थी नही सुलझी तो डीएनए परीक्षण का सहारा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार