टनकपुर: बाराही धाम देवीधुरा के मचवाल शिखर में पंच देवों की हुई आराधना, सांकेतिक रूप से खेली जाएगी बग्वाल
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के सुप्रसिद्ध देवीधुरा में होने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बग्वाल मेला इस बार भी सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है। मेला कमेटी ने इस बार भी कोरोना संकट को देखते हुए संकेतिक रूप से मेला संचालन का निर्णय लिया है। इधर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा …
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के सुप्रसिद्ध देवीधुरा में होने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बग्वाल मेला इस बार भी सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा है। मेला कमेटी ने इस बार भी कोरोना संकट को देखते हुए संकेतिक रूप से मेला संचालन का निर्णय लिया है। इधर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा के ऐतिहासिक खोलीखाड दूबाचौड मैदान में प्राचीन काल से चली आ रही देव डांगरों के पंच गव्य स्नान परंपरा श्रावण शुक्ल चतुर्दशी पर्व पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। जिसमें चार खाम सात थोक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
मां बाराही धाम देवीधुरा मंदिर में सुबह देव डांगरों को पंच गव्य को स्नान कराया। देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। पंडितों ने शारीरिक दूरी बनाकर मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराई। साथ ही वैष्णवी शक्ति गुफा में विराजमान मां बाराही की पूजा अर्चना कर विश्व से कोरोना संकट से निजात दिलाने की कामना की।
बाद में मचवाल शिखर में जाकर पंचनाम देवों की आराधना की गई। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ वीरों का आहवान किया । गव्यौरी के प्रवेश द्वार में स्थित कलुवा बेताल संग चौसठ योगिनी और बावन वीरों का आहवान किया।
वीराचार पूजन में चार खाम के कनवाड, रिखोली, भेटी, पखोटी, सिमल कणया, सिलपढ्, नाई, आठ कोठा, बीरोली, गवाई, रीठाखाल,किमाड, गवाई, अर्नपा किमाड्, चनतोला, सिलोडीगूठ, तिमलागूठ, गागर आदि गांव के लोगों ने मां बाराही धाम में पूजा अर्चना की। देवीधुरा पीएचसी अस्पताल व वालिक गांव में सौ से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किए गए।
संस्कृत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए संस्कृत सप्ताह दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को जागस्क किया। इस दौरान लमगडिय़ा खाम प्रधान पात्र बीरेंद्र लमगडिय़ा, वालिक खाम से बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम गंगा सिंह चम्याल, गहडवाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट के प्रतिनिधि मनोज सिंह, कोट भैसर्क के नंदन सिंह बिष्ट, गुरना का प्रतिनिधि विशन दत्त्त पुजारी, टकना का प्रतिनिधित्व हरीश चंद्र पुजारी फुलारा कोट का प्रतिनिधित्व हीरा सिंह ने बाराही धाम पहुंचकर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान बाराही मंदिर समिति के अध्यक्ष खीम सिंह लमडिय़ा , बद्री सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, विशन चम्याल, रामेश राणा, उमेश महारा, देवेंद्र चम्याल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मां बाराही धाम देवीधुरा में कल होगी बग्वाल
टनकपुर।रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर मां बाराही धाम में चार खाम सात थोक के लोग द्वारा मां बाराही धाम में सुबह पूजा अर्चना की जाएगी। बाद में कोरोना नियमों का पालन कर लमगडिया खाम, चम्याल खाम, गहडवाल खाम, वालिक खाम के रणबाकुरों द्वारा बग्वाल खेली जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते परंपरा का निर्वहन करने के लिए चारों खामों 84 बग्वाली वीरों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी है। प्रत्येक खाम से 21-21 बग्वाली वीर हिस्सा लेंगे। देवीधुरा मंदिर को जोडऩे वाले मार्गो में थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को बैरिकेडिंग किया गया है।
