हल्द्वानी: कल से इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगी ऑफलाइन पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमों के साथ उत्तराखंड में यूटीयू से सम्बद्ध सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सोमवार से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प देंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह जारी आदेश में यूटीयू से सम्बद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23 अगस्त से ही ऑफलाइन पढ़ाई के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमों के साथ उत्तराखंड में यूटीयू से सम्बद्ध सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सोमवार से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प देंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह जारी आदेश में यूटीयू से सम्बद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23 अगस्त से ही ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे।

सरकार के आदेश के अनुसार कोरोना वैक्सीन से दोनों डोज का प्रमाणपत्र देने वाले छात्रों को कॉलेज प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं होगी। हालांकि बाहरी प्रदेश से आने वाले छात्र अनिवार्य रूप से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र भी कॉलेज प्रशासन को देना होगा। कॉलेजों को अलग-अलग वर्ष के छात्रों को सप्ताह में दो- दो दिन ही बुलाने को कहा गया है। हॉस्टल का संचालन भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। कॉलेज में कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है।

संबंधित समाचार