हल्द्वानी: पुलिस की आंख में धूल झोंक फरार हुआ स्मैक तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने एक कार से 62 ग्राम स्मैक बरामद की है। जबकि स्मैक तस्कर फरार होने में सफल रहा। कार में सवार अन्य दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है। वनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान गौला पुल के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने एक कार से 62 ग्राम स्मैक बरामद की है। जबकि स्मैक तस्कर फरार होने में सफल रहा। कार में सवार अन्य दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।

वनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान गौला पुल के पास एक कार को रोका गया। कार रुकते ही उसमें सवार एक युवक जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।

कार की तलाशी लेने पर अंदर रखे बैग से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कार में रुद्रपुर निवासी दो अन्य युवक भी सवार थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने फरार आरोपी का नाम बरेली निवासी भूरा ठेकेदार बताया।

युवकों की दलील है कि भूरा उन्हें गौलापार में काम का ऑर्डर दिलाने के लिए ले जा रहा था। पुलिस कार सवार इन युवकों की स्मैक तस्करी में संलिप्तता की जांच कर रही है। जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी को घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी।

संबंधित समाचार