रुद्रपुर: फ्री बस सेवा का तोहफा बसों की कमी के चलते रहा फीका, बहनों को झेलनी पड़ी परेशानी
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी थी। जिसके चलते रविवार सुबह से ही रोडवेज स्टेशनों पर बहनों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लेकिन बसों की कमी के कारण बहनों को बसों में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी थी। जिसके चलते रविवार सुबह से ही रोडवेज स्टेशनों पर बहनों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लेकिन बसों की कमी के कारण बहनों को बसों में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं बसों की कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन को यात्रियों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा। यात्रियों ने अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की। लेकिन चालक-परिचालकों की कमी का हवाला देकर रोडवेज ने अपना पल्ला झाड़ दिया। जिससे यात्रियों में काफी आक्रोश देखा गया। जिससे रोडवेज परिसर में हंगामा होने लगा।
रोडवेज प्रबंधन के काफी समझाने के बाद यात्री शांत हुए। रविवार को बसों के स्टेशन में आते ही बसें देखते ही देखते फुल होने लगी। जिसके चलते बसों में सीट के लिए मारामारी होने लगी। वहीं बसों में यात्रियों की भीड़ होने की सूचना रोडवेज अधिकारियों को मिलने के बाद अधिकारियों ने बसों में हो रही अव्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया। बावजूद इसके रोडवेज अधिकारियों की मश्क्कत भी किसी काम नही आई। घंटों इंतजार के बाद बहनें बसों में जैसे-तैसे यात्रा की अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गंतव्य को रवाना हुईं।
