काशीपुर: बदमाशों ने सेल्समैन से लूटी 60 हजार से अधिक की राशि
काशीपुर, अमृत विचार। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से दो बदमाशों ने मारपीट कर 60 हजार से अधिक की रकम लूट ली। फर्म मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरोजनी नगर, अल्ली खां रोड निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बृजपाल सिंह गंगे बाबा …
काशीपुर, अमृत विचार। देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से दो बदमाशों ने मारपीट कर 60 हजार से अधिक की रकम लूट ली। फर्म मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरोजनी नगर, अल्ली खां रोड निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बृजपाल सिंह गंगे बाबा रोड स्थित देशी शराब की दुकान में सेल्समैन है। शनिवार की रात प्रमोद दुकान बंद कर बिक्री के करीब 60 हजार रुपए और दो अन्य दुकानों की बिक्री की रकम लेकर बाइक से जसपुर खुर्द जा रहा था।
इसी बीच मोहल्ला काजीबाग में दो अज्ञात बदमाशों ने प्रमोद को रोक लिया और लाठी डंडों से घायल कर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मारपीट में सेल्समैन का हेलमेट भी टूट गया। सूचना पर वाइन फर्म के मैनेजर संजीव चौधरी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी लेकर घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फर्म मैनेजर संजीव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश दुकान से ही सेल्समैन के पीछे लगे थे।
