बरेली: महिलाओं की सुरक्षा के लिए अंतरिम शिकायत समिति का हो गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए अंतरिम शिकायत समिति का गठन करने का आदेश दिया है। इसी के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में भी समिति का गठन किया जाना है। उच्च शिक्षा विभाग ने दो महीने पहले इस संबंध में निर्देश जारी …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए अंतरिम शिकायत समिति का गठन करने का आदेश दिया है। इसी के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में भी समिति का गठन किया जाना है। उच्च शिक्षा विभाग ने दो महीने पहले इस संबंध में निर्देश जारी किए थे लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

इसे संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने खेदजनक बताया। उन्होंने एक बार फिर से कुलसचिव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व सभी प्राचार्यों को समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्राचार्यों को 23 अगस्त तक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सूचना देनी होगी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को 24 अगस्त तक निदेशालय को रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज