बदायूं: डायल 112 वाहन व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान, अमृत विचार। डायल 112 और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबिक बाइक पर सवार एक अन्य युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी …

सहसवान, अमृत विचार। डायल 112 और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबिक बाइक पर सवार एक अन्य युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

थाना उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी अनुपम (26) पुत्र इंद्रभान, हरेंद्र पुत्र इंद्रभान, अंशू पत्नी अनुपम, अनीता पत्नी हरेंद्र एक ही बाइक से रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर हरियाणा से अपने गांव खितौरा जा रहे थे। थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां के पास रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव उस्मानपुर और गांव सिलहरी के बीच पहुंचे तभी सामने से आई डायल 112 वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा लेकिन रास्ते में ही अनुपम में दम तोड़ दिया। तीन घायलों हरेंद्र, अंशू, अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अंशू व हरेंद्र की हालत सही न होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार