बरेली: आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए कोविड-19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए विभागीय वेबसाइट www.scvtup.in पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट …

बरेली, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए कोविड-19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए विभागीय वेबसाइट www.scvtup.in पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इण्टरनेट बैंकिंग व बैंक चालान के माध्यम से ही किया जायेगा। जिस के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया व यूनियन बैंक आफ इंडिया के पेमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रूपये एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है।

संबंधित समाचार