बहराइच: जहरीली चाय पीने से नाबालिग की मौत ,पांच बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जहरीली चाय पीने से पांच लोंगो की हालत बिगड़ गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मछियाही गांव निवासी पंचम जायसवाल के घर में सुबह सात बजे चाय बनाई गई। इसके बाद पंचम के साथ इसके तीन बच्चे भी चाय पीने लगे। साथ ही रक्षाबंधन पर आए दो रिश्तेदारों ने भी चाय पी। हालत बिगड़ने …

बहराइच। जहरीली चाय पीने से पांच लोंगो की हालत बिगड़ गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मछियाही गांव निवासी पंचम जायसवाल के घर में सुबह सात बजे चाय बनाई गई। इसके बाद पंचम के साथ इसके तीन बच्चे भी चाय पीने लगे। साथ ही रक्षाबंधन पर आए दो रिश्तेदारों ने भी चाय पी। हालत बिगड़ने पर सभी सुबह साढ़े सात से आठ बजे मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे।

आपको बता दें जब चाय पीते ही हालत बिगड़ गई थी। जब तक कुछ समझा जाता तब तक उल्टियां होने लगी। इलाज के दौरान कमलिया गांव निवासी दो साल के रुद्रांश की लगभग एक घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।  जबकि चार की हालत गंभीर है। पीड़ितों का कहना है उनकी बहू ने चाय बनाई थी, जिसे पीने के बाद से हालत खराब हो गई। चार साल की श्रृष्टि की हालत गंभीर है और बाकी खतरे से बाहर हैं।

संबंधित समाचार