रामपुर: अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अधमरा कर फेंका घर के बाहर , 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ कोतवाली में जाकर पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करने और कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये स्थानीय पुलिस …

रामपुर/टांडा,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ कोतवाली में जाकर पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करने और कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उक्त सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने पीड़िता के गांव पहुंचकर परिवार से जानकारी प्राप्त की और परिवार को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़िता के पिता की और से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां दलित किशोरी के साथ पांच युवकों द्वारा किये गए दुष्कर्म की कोतवाली में पिता ने तहरीर दी है। तहरीर में पिता ने कहा है कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था तथा उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के आँगन में सो रही थी।

रात्रि करीब दो बजे गांव के ही पांच लड़के घर में घुंसे और उसकी पुत्री को उठाकर एक आरोपी अपनी दुकान पर ले गया जहां सब ने बारी बारी मेरी बेटी के दुष्कर्म किया। उक्त लोग लगभग दो घन्टे बाद प्रार्थी की बेटी को बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर छोड़ गए किसी तरह से वह घर के अंदर पहुंची और माँ को उठाया बीमार माँ ने उसकी हालत देखी तो पैरों तले जमीन निकल गयी और परिवार के अन्य सदस्यों को इकट्ठा कर लिया, पिता ने कहा शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं।

यह देख पीड़िता के पिता ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के परिवार से मामले की जानकारी ली और किशोरी को कोतवाली ले आये जहां पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी।

दलित किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पांच युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।-धर्म सिंह मार्छल क्षेत्राधिकारी 

संबंधित समाचार