रुद्रपुर: जिले के 18 उपनिरीक्षकों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 18 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी चौकी प्रभारी गूलरभोज से चौकी प्रभारी सरकंडा, उपनिरीक्षक ललित बिष्ट चौकी प्रभारी सर कड़ा से चौकी प्रभारी प्रतापपुर, …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 18 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी चौकी प्रभारी गूलरभोज से चौकी प्रभारी सरकंडा, उपनिरीक्षक ललित बिष्ट चौकी प्रभारी सर कड़ा से चौकी प्रभारी प्रतापपुर, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार प्रभारी चौकी प्रतापपुर से प्रभारी चौकी गूलरभोज भेजा गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार थाना जसपुर से प्रभारी चौकी नादेही, उपनिरीक्षक दीपक कौशिक प्रभारी चौकी नादेही से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी, उपनिरीक्षक विनय मित्तल प्रभारी चौकी सूर्या से प्रभारी चौकी बाजार रुद्रपुर, उपनिरीक्षक कमाल हसन प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से साइबर सेल, उपनिरीक्षक पूरन सिंह प्रभारी चौकी बाजार रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सूर्या भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा पुलिस लाइन से थाना काशीपुर, उपनिरीक्षक जनार्दन भट्ट थाना बाजपुर से थाना सितारगंज, उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी पुलिस लाइन से थाना रुद्रपुर, उपनिरीक्षक बबीता गोस्वामी थाना रुद्रपुर से थाना ट्रांजिट कैंप, उप निरीक्षक सहदुलबहार पुलिस लाइन से थाना किच्छा, उप निरीक्षक हेमचंद सिंह थाना किच्छा से प्रभारी चौकी सूतमिल, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह थाना जसपुर से थाना रुद्रपुर, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार थाना रुद्रपुर से जसपुर, उपनिरीक्षक बीना पपोला थाना काशीपुर से प्रभारी महिला प्रकोष्ठ काशीपुर (थाना काशीपुर की विवेचनात्मक कार्य भी करेंगी) भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक सीमा कोली महिला प्रकोष्ठ काशीपुर से पुलिस लाइन (दीर्घ अवकाश के कारण) भेजी गईं हैं।

संबंधित समाचार