रोडवेज स्टेशन में यात्री का पर्स उड़ा के भागा चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज स्टेशन में जेबकतरे ने यात्री की जेब से पर्स उड़ा लिया। इसका पता चलने पर यात्री ने पीछा कर जेबकतरे को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है। समीर राय पुत्र धीरेन राय निवासी गोलकॉलोनी, पीलीभीत ने बताया कि वह बीते …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज स्टेशन में जेबकतरे ने यात्री की जेब से पर्स उड़ा लिया। इसका पता चलने पर यात्री ने पीछा कर जेबकतरे को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।
समीर राय पुत्र धीरेन राय निवासी गोलकॉलोनी, पीलीभीत ने बताया कि वह बीते दिवस पीलीभीत जाने के लिए रोडवेज स्टेशन से बस में चढ़ रहा था कि तभी जेबकतरे ने उसका पर्स उड़ा लिया। इसका आभास होने पर उसने जेबकतरे का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।
जिसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पर्स में 510 रूपये की नगदी व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र स्व. रमेश साह निवासी चक्कू मोहल्ला, देहरादून बताया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।
