उन्नाव: फिर जोर पकड़ा मिलावटी शराब का करोबार, पुलिस ने किया सेल्समैन को गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। हसनगंज सर्किल में मिलावटी शराब का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बाहर स्थित देशी शराब की दुकान पर रविवार की सुबह आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर दुकान के अंदर से ही मिलावटी शराब की 4 पेटियां व सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। हसनगंज …

उन्नाव। हसनगंज सर्किल में मिलावटी शराब का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बाहर स्थित देशी शराब की दुकान पर रविवार की सुबह आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर दुकान के अंदर से ही मिलावटी शराब की 4 पेटियां व सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।

हसनगंज सर्किल में अकबरपुर गांव के बाहर स्थित देसी शराब की दुकान पर जिला आबकारी अधिकारी करुणेद्र सिंह व हसनगंज सर्किल आबकारी इस्पेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ देसी शराब की दुकान में छापा मारकर मिलावट की जा रही 4 पेटी सराब,14 खाली शीशी, ढक्कन, व एक सूजा बरामद किया। थाना क्षेत्र के ही गांव फखरुद्दीनमऊ निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार