अमरोहा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। नगर के ग्रीन सिटी में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां निवासी राजू (45) …

अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। नगर के ग्रीन सिटी में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां निवासी राजू (45) नगर के ग्रीन सिटी में रह रहा था। वह मंडी समिति में सब्जी की आढ़त पर मुंशी की नौकरी करता था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों राजू को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया।

वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। उसे परिजन घर ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी पर ग्रामीण व परिजन कोतवाली पहुंचे तथा हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि मृतक की पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने पति को जहर देकर मार डाला।

मृतक पत्नी के अवैध संबंधों में रुकावट बन रहा था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों को जांच का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतक की पत्नी सविता देवी का कहना है कि पति ने उससे मारपीट की और फिर छत पर जाकर जहर खा लिया। कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एक तहरीर थाने में दी गई है और पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

संबंधित समाचार