सुल्तानपुर: ओपी चौधरी ने किया वरिष्ठजनों को सम्मानित, कहा- सेवाभाव ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। कांग्रेस पार्टी के जयभारत महासम्पर्क अभियान के तहत आज तीसरे व अन्तिम दिन मोतिगरपुर ब्लाक अन्तर्गत पारसपट्टी न्यायपंचायत में प्रदीप सिंह के आवास पर वरिष्ठजनों व समाज में उतकृष्ठ कार्य करने वालों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी द्वारा कांग्रेस जनों की उपस्थिती में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, रामलवट …

सुलतानपुर। कांग्रेस पार्टी के जयभारत महासम्पर्क अभियान के तहत आज तीसरे व अन्तिम दिन मोतिगरपुर ब्लाक अन्तर्गत पारसपट्टी न्यायपंचायत में प्रदीप सिंह के आवास पर वरिष्ठजनों व समाज में उतकृष्ठ कार्य करने वालों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी द्वारा कांग्रेस जनों की उपस्थिती में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, रामलवट पूर्व प्रधान, रणजीत वर्मा प्रधान, देवेन्द्र पांण्डेय, बाबू पारसनाथ सिंह, मिट्ठूलाल निषाद, नन्हेलाल वर्मा, मुन्नूराम, दयाराम गौतम, बब्बन प्रसाद, चन्द्रप्रकाश वर्मा, जासा देबी, अनीता, फिरतूराम, सोनू अन्सारी, राजेश वर्मा, चन्द्रमणि मिश्र, बबलू सिंह, अनिकेत सिंह सहित बहुत से ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय जनसम्पर्क अभियान के समापन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ओपी चौधरी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य सेवभाव ही है। इसी माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्त्ता गांवों में घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इस तीन दिवसीय महा सम्पर्क अभियान में सभी लोगों के भरपूर सहयोग के लिए ओपीचौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार