अमेठा: अपहरण के बाद नाबालिग से किया दुष्कर्म, मांग में जबरन भरा सिंदूर
अमेठी। अमेठी जिले में जगदीशपुर थाना अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने अपनी बहन की सहेली के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं युवक पर ये भी आरोप है़ कि आरोपी किशोरी का रास्ते से जबरन अपहरण किया और घर ले गया। वहां पर उसने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरकर मुंह में …
अमेठी। अमेठी जिले में जगदीशपुर थाना अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने अपनी बहन की सहेली के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं युवक पर ये भी आरोप है़ कि आरोपी किशोरी का रास्ते से जबरन अपहरण किया और घर ले गया। वहां पर उसने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है़।
वहीं पीड़िता का कहना है़ कि हम घर में अकेले थे। पापा-मम्मी खेत पर गए हुए थे। तभी हमारी सहेली रानी हमें बुलाने आई की चलो टीवी देखने चलें। इस बहाने से वो हमें अपने घर लेकर गई जहां पर उसके भाई ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर मेरे साथ गलत काम किया। अपरहणकर्ता के चंगुल से जैसे तैसे छूट कर अपने घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिजन उसे लेकर जगदीशपुर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी।
पीड़िता के पिता का कहना है़ कि 24 घंटे तक हमारी बेटी घर से लापता थी। उसका अपहरण कर रेप किया गया। हमने इस मामले की शिकायत जगदीशपुर थाने पर किया अभी तक आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है़। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है़। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
