लखीमपुर-खीरी: सड़क हादसे में दो बहनों की मौत, भाई गंभीर घायल
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने अपने मामा के घर आई युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने मामा के बच्चों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन करने स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में ट्रक ने उन्हें रौद दिया। ममेरी बहन की भी मौत …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने अपने मामा के घर आई युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने मामा के बच्चों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन करने स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में ट्रक ने उन्हें रौद दिया। ममेरी बहन की भी मौत हो गई। जबकि भाई को गंभीर हालत में लखनऊ ले जाया गया। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
शाहजहांपुर निवासी सुनील रस्तोगी की बेटी उन्नति रस्तोगी रक्षा बंधन पर अपने मामा शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी अनुराग रस्तोगी के घर आई थी। उन्नति मामा अनुराग की पुत्री साक्षी रस्तोगी व भाई यश रस्तोगी के साथ स्कूटी पर देवकली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मथना मंदिर के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौद दिया।
उन्नति रस्तोगी की मौके पर ही मौत हो गई। यश और साक्षी रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान साक्षी रस्तोगी की भी मौत हो गई। घायल यश को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
