देहरादून: विदेशी नस्ल का कुत्ता बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अंतराष्ट्रीय ठग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। एक विदेशी नागरीक द्वारा विदेशी नस्ल का कुत्ता बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। विदेशी मूल के इस ठग द्वारा गोल्डन रिट्रीवर बेचने के एवज में 66 लाख से अधिक की ठगी की जा चुकी है। फिलहाल ठगी करने वाला अफ्रीकी मूल का अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग डिंग बोबगा …

देहरादून, अमृत विचार। एक विदेशी नागरीक द्वारा विदेशी नस्ल का कुत्ता बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। विदेशी मूल के इस ठग द्वारा गोल्डन रिट्रीवर बेचने के एवज में 66 लाख से अधिक की ठगी की जा चुकी है। फिलहाल ठगी करने वाला अफ्रीकी मूल का अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग डिंग बोबगा अब उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने इसकी बेंगलुरु से गिरफ्तारी की है।
अंतराष्ट्रीय साइबर ठग डिंग बोबगा उर्फ ‘बॉबी’ इब्राहिम’ ने कुत्ता बेचने के नाम देहरादून में एक महिला से 66 लाख से भी अधिक रुपये ठग लिए थे, जिसके बाद से ही उत्तराखंड एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। बॉबी इब्राहिम मूल रूप से मध्य अफ्रीका के कैमरून का रहने वाला है।
डिंग बोबगा क्लोवेस उर्फ बॉबी इब्राहिम के पास से पुलिस ने दर्जनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लेपटॉप, एटीएम कार्ड व अन्य तरह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये हैं। इसके बैंक अकाउंट जिसमें 13 लाख रुपए जमा थे, उसे STF ने फ्रिज करवा दिया है।
याद दिला दें कि जुलाई माह में देहरादून के मोथरोवाला निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें बताया था कि वो अपनी बेटी के जन्मदिन पर गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का कुत्ता उसे गिफ्ट करना चाहती थी। 20 जून को उसने  जस्ट डॉयल पर संपर्क कर कुत्ते के बच्चे को खरीदने का ऑर्डर दिया। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते की बच्चे की कीमत 15000 बताई और पांच हजार रुपये एडवांस मांगे। बाकी रुपये डिलीवरी के बाद देने के लिए कहा गया। इस पर महिला ने पांच हजार रुपये खाते में जमा करा दिए।
अगले दिन उनको एक मेल आया, जिसमें एक लाख 03 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इस मांगी गई रकम को रिफंडेबल बताया गया। इसके अगले ही रोज फिर महिला से एक लाख रुपये मांगे गये, ठग के झांसे में आई महिला ने यह भी जमा कर दिए। इस दौरान महिला को अपनी बातों में उलझाते हुए इस ठग ने कभी ऑनलाइन पेमेंट, कभी एडवांस भुगतान और कभी शिपिंग चार्जेस के नाम पर 66.39 लाख 600 रुपए अलग-अलग बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिये।
इतनी रकम देने के बाद भी महिला के पास कुत्ते का बच्चा नही पहुंचा तभी गत 03 जुलाई को मेल आया कि डॉगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया है और डिलीवरी से पहले 25 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जिस पर महिला को शक हो गया और उसने साइबर थाने में तहरीर दे दी।
एसटीएफ से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी ने जस्ट डॉयल वेबसाइट पर फर्जी कंपनी के नाम से तमाम जानकारियां डाल रखी थीं। लोगों को भरोसे में लेने के लिए विदेशी नस्ल के कुत्तों की फोटो भी उसने अपलोड की थी, वह खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी करता था। जब कोई इसके झांसे में आ जाता तो वह कुत्ते के बीमा, ट्रांस्पोर्टेशन,पंजीकरण जैसी तमाम औपचारिकताओं के नाम अपने अलग-अलग बैंक अकाउंट में ग्राहक से रकम ट्रांस्फर कराता था।

संबंधित समाचार