रामनगर: छात्रों को अपनी मार्कशीट लेने की ही नहीं सुध, प्राचार्य ने कहा अब तो लेकर जाओ
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई छात्र छात्राओं की 2010 से अंक तालिकायें डंप पड़ी है। जिन्हें छात्र छात्र छात्राएं अभी तक नही ले गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने कहा कि संस्था में सन 1990 से अंकतालिकाएं सुरक्षित हैं। उन्हें पूर्व विद्यार्थी एवं अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय खुले …
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई छात्र छात्राओं की 2010 से अंक तालिकायें डंप पड़ी है। जिन्हें छात्र छात्र छात्राएं अभी तक नही ले गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने कहा कि संस्था में सन 1990 से अंकतालिकाएं सुरक्षित हैं।
उन्हें पूर्व विद्यार्थी एवं अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय खुले रहने की समयावधि के भीतर कक्ष संख्या सात से प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पंत ने बताया कि छात्रों एवं अभिभावकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कंप्यूटर में फार्म आदि के सत्यापन के लिए कक्ष संख्या 9,अंकतालिकाओं के लिए कक्ष संख्या 7,परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए कक्ष संख्या10 एवं प्रवेश सम्बन्धी जानकारी के लिए संयोजक प्रवेश समिति कक्ष संख्या 6 की व्यवस्था की गई है।
ये सभी कक्ष भूतल पर मुख्य प्रशासनिक भवन में स्थित हैं जहां विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उपयोग हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की गई है। विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का महाविद्यालय से संबंधित समस्त कार्य एक ही पटल में सम्पादित हो जाए ऐसा ध्यान रखा गया है।महाविद्यालय से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक सीधे चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पंत से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
