कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इधर नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रहीं हैं। इससे हालात काफी खराब हो रहे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इधर नैनीताल जिले के पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रहीं हैं।

इससे हालात काफी खराब हो रहे हैं। कुमाऊं के अन्य पर्वतीय इलाकों में भी तीव्र बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होने के आसार बने रहेंगे। इधर हल्द्वानी में दिन के समय धूप निकली वहीं दोपहर बाद ही बादल छा गए। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। फिलहाल यहां के अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है।

पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में हुई बारिश
अल्मोड़ा-0 मिमी
बागेश्वर-14.6 मिमी
चंपावत-32.5 मिमी
नैनीताल-17.4 मिमी
पिथौरागढ़-19.1 मिमी
ऊधमसिंह नगर-18.5 मिमी

संबंधित समाचार