रुद्रपुर: बेटे को फोन कर कहा आत्महत्या कर रहा हूं और ट्रेन के आगे कूद गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल में काम करने वाले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उस व्यक्ति ने अपने बच्चों को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। फोन कटने के बाद करीब एक घंटे तक बच्चे पापा को फोन मिलाते रहे लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल में काम करने वाले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उस व्यक्ति ने अपने बच्चों को फोन कर इसकी जानकारी भी दी। फोन कटने के बाद करीब एक घंटे तक बच्चे पापा को फोन मिलाते रहे लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को आत्महत्या की सूचना दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया। दिल्ली से पहुंचे बच्चों ने फोन पर पापा द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के लिए दो लोगों पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

दिल्ली निवासी राकेश प्रभाकर (58) यहां सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करते थे और सिडकुल में बने कमरे में रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने बच्चों को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होने कंपनी के दो लोगो पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया।

इसके बाद उन्होंने फोन बंद कर दिया। उनके बेटे महेंद्र के अनुसार वह अपने पिता को करीब एक घंटे तक फोन मिलाते रहे लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उसके बाद उनकी बहन ने फोन किया तो एक पुलिस कर्मी ने फोन उठाया और हादसे की जानकारी दी। राकेश प्रभाकर ने दिल्ली-काठगोदम ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव छतरपुर के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों ने कंपनी के दो लोगों पर राकेश प्रभाकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।

संबंधित समाचार