हल्द्वानी: कार की टक्कर से किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में कार चला रहे चालक ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही से अल्टो संख्या यूके 04जे 4131 के चालक ने पीपल पोखरा, फतेहपुर निवासी 17 वर्षीय प्रियांशु उप्रेती पुत्र …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में कार चला रहे चालक ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ्तार और लापरवाही से अल्टो संख्या यूके 04जे 4131 के चालक ने पीपल पोखरा, फतेहपुर निवासी 17 वर्षीय प्रियांशु उप्रेती पुत्र नवीन चन्द्र उप्रेती को टक्कर मार दी। घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया।
आरोपी शराब के नशे में धुत्त मिला। इधर, प्रियांशु के मामा कैलाश पांडे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक विक्रम निवासी भीमताल को गिरफ्तार करने के साथ ही गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की ली। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
