टनकपुर: खतरे की जद में आए तीन परिवारों को 24 घंटे में सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत तोमर व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने भू-स्खलन प्रभावित गांव स्वाला में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर डीएम ने भूस्खलन से खतरे की जद में आए स्वाला गांव के तीन परिवारों को चौबीस घंटे के भीतर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार …

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत तोमर व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने भू-स्खलन प्रभावित गांव स्वाला में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

इस मौके पर डीएम ने भूस्खलन से खतरे की जद में आए स्वाला गांव के तीन परिवारों को चौबीस घंटे के भीतर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ स्वाला गांव जाकर भू-स्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

डीएम ने खतरे की जद में आए दुर्गा दत्त पुत्र पूर्णानन्द, बची देवी पत्नी स्व. भोला दत्त और लोकमनी पुत्र मोती राम को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजे के निर्देश दिए। कहा कि इन परिवारों का किराया मानकों के अनुसार प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान भावना भट्ट ने जिलाधिकारी से पूरे गांव को स्थाई रूप से विस्थापित करने की मांग की। कहा कि लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। जिलाधिकारी ने सड़क के उपरी हिस्से में हो रहे भू-कटाव को देखते हुए ग्रामीणों को खतरे की जगह में जाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-स्खलन क्षेत्र के पास ताड़बाड़ से घेराबंदी करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे और मवेशी खतरे वाली जगह न जा पाएं। बाद में जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाला जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने तहसीलदार को ग्राम प्रधान से अस्पताल को जाने वाले रास्ते में सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव लेने का निर्देश दिए। इस मौके पर एनएच के ईई एलडी मथेला, प्रभारी सूचना अधिकारी आरएस धामी, तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, उप निरीक्षक अनुज उप्रेती, पूर्व बीडीसी सदस्य महादेव भट्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार