बरेली: पांच माह की गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में पांच माह की गर्भवती महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींचे हैं। आरोपी पीड़िता को अकेले देख घर में घुसे थे। आरोपियों ने महिला को तमंचा दिखाकर डराया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों …

बरेली, अमृत विचार। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में पांच माह की गर्भवती महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींचे हैं। आरोपी पीड़िता को अकेले देख घर में घुसे थे। आरोपियों ने महिला को तमंचा दिखाकर डराया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में पुलिस को बताया तो उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को टरका दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती सुनायी। एसएसपी रोहित कुमार सजवाण के आदेश पर हैवानियत करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन रविवार की रात उसके पति दिल्ली चले गए। दिन में उसके जेठ व जिठानी भी घर से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। उसी समय क्षेत्र का ही राजेश उर्फ भूरा, उसका दोस्त संतोष व एक अन्य व्यक्ति जबरन घर में घुस गए और तमंचा दिखाकर पहले उसे डराया धमकाया और फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के नग्न फोटो भी खींचे थे। सोमवार को जब महिला के जेठ व जिठानी घर पहुंचे तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर बिशारतगंज थाने पहुंचे। वहां पुलिस का अमानवीय चेहरा पीड़ितों के सामने आया।

आरोप है कि बिशारतगंज पुलिस ने पीड़िता से कहा कि पुलिस गांव में आकर जांच पड़ताल करेगी। अगले दिन आने की बात कहते हुए मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़िता मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की।

बिशारतगंज पुलिस की कार्यशैली की भी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल बिशारतगंज पुलिस को पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज करने के आदेश दिए। देर शाम पुलिस ने आरोपी राजेश, संतोष व अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद एक आरोपी राजेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता के पति के मित्र बताए जा रहे हैं आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी पीड़िता के पति के मित्र बताए जाते हैं। दिल्ली जाने से पहले पीड़िता का पति आरोपियों से ही घर की घरवाली करने के लिए कहकर गया था लेकिन आरोपियों ने दोस्ती में दगा करते हुए दोस्त की पत्नी को अपनी हैवानियत का शिकार बना दिया। प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आने के बाद पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मामले में एक व्यक्ति को अभी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तालाश अभी जारी है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। – राजकुमार अग्रवाल, एसपी ग्रामीण

संबंधित समाचार