बरेली: गाली-गलौज से परेशान होकर युवक ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इलाके के लोगों द्वारा आए दिन की जाने वाली गाली-गलौज से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला के रहने वाले सोनू ने तीन दिन पहले इलाके …

बरेली, अमृत विचार। इलाके के लोगों द्वारा आए दिन की जाने वाली गाली-गलौज से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला के रहने वाले सोनू ने तीन दिन पहले इलाके के कुछ लोगों की छींटाकशी से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची किला पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था। मंगलवार को सोनू ने होश में आने पर बताया कि मोहर्रम के मौके पर इलाके में कई जगह कार्यक्रम होते हैं जहां वह जाता रहता है। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवक उससे रंजिश मानते हैं। जिसकी वजह से आरोपी गुट बनाकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए शहर छोड़ने के लिए धमकाते भी हैं।

युवकों द्वारा दी जाने वाली मानसिक प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या करने का फैसला किया और जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं इकलौते बेटे की मां ने नम आँखों ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार