आज का राशिफल | 25 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप परिजनों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। वृष राशि आज मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। कमीशन आदि से धन …

मेष राशि

आज व्यवसाय में लापरवाही भारी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप परिजनों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें।

वृष राशि

आज मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। कमीशन आदि से धन लाभ मिल सकता है। बच्चों की उपलब्धियों से हर्षित होंगे। लवमेट्स से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज राजनीति में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। नये जनसंपर्क आपको विशेष लाभ देंगे। महिलाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं।

कर्क राशि

आज परिवार में सुकून भरा वातावरण रहेगा। व्यापार में प्रगति होने की उत्तम संभावना है। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में उच्च पद मिल सकता है।

सिंह राशि

आज व्यवसाय में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। रिश्तेदारों से कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। कर्ज लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बच्चों की संगत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण करें। प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होगा।

तुला राशि

आज मन में चंचलता रहेगी। अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के विषय में योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज नौकरीपेशा लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी। किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। आपको समस्याओं के बजाय समाधान ढूंढने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। ऑफिस में प्रतिद्वंद्विता का वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि

आज प्रेम और रोमांस का आनन्द लेंगे। मानसिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कुसंगति से बचें वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। लीवर संबंधी रोगों में थोड़ी परेशानी होगी।

मकर राशि

आज आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए आपको निमंत्रित किया जा सकता है। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी सबंधों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। सन्तान को करियर में बेहतर विकल्प मिलने की सम्भावना बन रही है। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिेए। गलत निर्णयों के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि

आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपको कहीं से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है।