देहरादून: पवनदीप राजन बने उत्तराखंड कला,पर्यटन और संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप से अपने आवास पर मुलाकात करने के बाद यह घोषणा की। धामी ने कहा कि अपनी साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद पवनदीप ने अपनी प्रतिभा से …

देहरादून, अमृत विचार। इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप से अपने आवास पर मुलाकात करने के बाद यह घोषणा की। धामी ने कहा कि अपनी साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद पवनदीप ने अपनी प्रतिभा से संगीत जगत में छाप छोड़ी है। उन्होंने देश और दुनिया में उत्तराखंड को लोकप्रिय बनाया है। 15 अगस्त को संगीत कार्यक्रम इंडियन आइडल 12 सीजन जीतने वाले 23 वर्षीय राजन उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के चंपावत के रहने वाले हैं।

संबंधित समाचार