कौशांबी: नक्सली हमले में शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के शहीद जवान की आज यहां उनके पैतृक रामसहायपुर गांव में राजकीय सम्मान के अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद जवान नरेंद्र दिवाकर आठ माह पूर्व नक्सली हमले में घायल हो गये थे और उनका इलाज पुणे के सैनिक अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। सोमवार देर रात इलाज के …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के शहीद जवान की आज यहां उनके पैतृक रामसहायपुर गांव में राजकीय सम्मान के अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद जवान नरेंद्र दिवाकर आठ माह पूर्व नक्सली हमले में घायल हो गये थे और उनका इलाज पुणे के सैनिक अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। सोमवार देर रात इलाज के दौरान जवान की मृत्यु हो गई थी। शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामसहाय पुर लाया गया ।

पिता ने दी मुखाग्नि

आज यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के पिता लल्लू राम दिवाकर ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक पत्रकारों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा । दोपहर बाद शहीद जवान को सैनिकों ने अंतिम सलामी दी गई। अंत्येष्टि स्थल पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार की उपस्थिति में ग्राम पंचायत की 2 बिस्सा भूमि आरक्षित की गई। अंत्येष्टि स्थल पर भारत माता की जय के नारे से गुंज गया, नम आंखों से लोगों नरेंद्र दिवाकर अमर रहे के नारे लगते रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता