टीकाकरण में शिक्षकों को प्राथमिकता पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री- निर्णायक होगा यह कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने में निर्णायक साबित होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने …

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने में निर्णायक साबित होगा।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट किया, ” आगामी शिक्षक दिवस, 5 सितंबर से पहले सभी स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के लिए हर महीने राज्यों को मिलने वाले टीकों के अलावा अतिरिक्त 2 करोड़ टीके उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारी भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने के साथ-साथ, इस महामारी से उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में यह निर्णायक कदम साबित होगा। प्रधान ने कहा, ” मैं सभी राज्य सरकारों से भी अनुरोध करता हूं कि भविष्य की नींव मजबूत करने दिशा में वो इस मुहिम को अपना समर्थन और सहयोग दें।”

संबंधित समाचार