बांदा: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
बांदा। स्नातक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शहर के आवास विकास कालोनी ब्लाक-बी की है। रामप्रताप सिंह की बेटी आकांक्षा भदौरिया (19) का मंगलवार की शाम …
बांदा। स्नातक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पिता पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शहर के आवास विकास कालोनी ब्लाक-बी की है। रामप्रताप सिंह की बेटी आकांक्षा भदौरिया (19) का मंगलवार की शाम घर के ऊपर कमरे में साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पिता रामप्रताप अधिवक्ता हैं।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा और सिविल लाइन चौकी प्रभारी सूरज पांडेय देर शाम घटनास्थल पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के हवाले से चौकी प्रभारी ने बताया कि आकांक्षा स्नातक छात्रा थी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। जांच-पड़ताल में भी कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला।
