लखनऊ: फर्जी उत्तरकुंजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना का गिरफ्तार
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षा की फर्जी उत्तरकुंजी दिखाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना मधुकर आजाद को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अभ्यर्थियों को अपने झांसे में लेने के दौरान एसटीएफ ने उसे वाजिदपुर तिराहा थाना लाइनबाजार जीनपुर, जौनपुर से पकड़ा है। उसके पास से टीम को एक मोबाइल मिली है जिसमें उत्तरकुंजी मौजूद …
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षा की फर्जी उत्तरकुंजी दिखाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना मधुकर आजाद को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अभ्यर्थियों को अपने झांसे में लेने के दौरान एसटीएफ ने उसे वाजिदपुर तिराहा थाना लाइनबाजार जीनपुर, जौनपुर से पकड़ा है। उसके पास से टीम को एक मोबाइल मिली है जिसमें उत्तरकुंजी मौजूद थी एवं दो से तीन सेट कागज पर टाइप की हुई उत्तर कुन्जी बरामद की है। सरगना मूलरूप से गांव टड़वा थाना केराकत जौनपुर का रहने वाला है।
एसटीएफ के सीओ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि जौनपुर में एक व्यक्ति पेपर आऊट कराकर इसे उपलब्ध कराये जाने के नाम पर अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहा है। जिसके बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। 24 अगस्त को प्रारम्भिक योग्यता परीक्षा 21 (PET) का आयोजन किया गया था। इसी परीक्षा में अभ्यर्थियों के ठगने का काम इस गिरोह द्वारा किया जाता था।
इसका सरगना मधुकर आजाद ही है। गिरोह में डा. विरेन्द्र पटेल के साथ ही कई और लोग भी शामिल हैं। डा. विरेन्द्र पटेल ने 24 अगस्त को सुबह 7.30 बजे कूटरचित (फर्जी) उत्तरकुंजी मधुकर आजाद के मोबाइल फोन पर भेजा था और इसी कूटरचित उत्तरकुंजी को अभ्यर्थियों को दिखाकर सरगना द्वारा प्रत्येक से 15-15 हजार रुपये वसूल किए जा रहे थे। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया की सरगना की गिरफ्तारी के बाद टीम अब सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
