बरेली: मुंबई की युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर लाखों ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के युवक ने गलत नंबर डायल करके महाराष्ट्र की महिला को दोस्त बना लिया और उससे मिलने मुंबई चला गया। वहां उसके कमरे पर रुककर उसके साथ चार दिन तक नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। साथ ही युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के युवक ने गलत नंबर डायल करके महाराष्ट्र की महिला को दोस्त बना लिया और उससे मिलने मुंबई चला गया। वहां उसके कमरे पर रुककर उसके साथ चार दिन तक नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। साथ ही युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने युवती से लाखों रुपये ऐंठ लिए। युवक की धमकियों से परेशान होकर युवती ने महाराष्ट्र से बरेली पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की है।

मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बुधवार को बरेली एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने साथ हुए अपराध की कहानी बताते हुए फवक कर रो पड़ी। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह मुंबई के एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है।

उसने बताया कि बहेड़ी का मूल निवासी जोकि वर्तमान में इज्जतनगर क्षेत्र में रह रहा है, उससे व्हाट्सएप पर 2 साल पहले दोस्ती हुई थी। युवक ने खुद को ब्लड कैंसर का मरीज बताया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। दोस्ती का फायदा उठाकर युवक ने कई बार गूगल पे व खातों में इलाज के लिए रुपये भी मंगाए। करीब एक साल पहले युवक मुंबई पहुंचा और युवती के कमरे पर ठहरा। आरोप है कि वहां चार दिनों तक युवती को नशे की गोलियां खिलाते हुए उसका दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

बरेली वापस आने के बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। कुछ समय बाद युवक ने युवती को बरेली बुलाया और कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने उसके भाई से मामले की शिकायत की। तो भाइयों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बंधक बना लिया। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से फरार होकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

संबंधित समाचार