हल्द्वानी: कबाड़ियों की दुकान पर छापे, पुलिस को कार्रवाई से रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम चोरी का सामान खरीदने और सत्यापन को लेकर कबाड़ियों की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर लाइन नंबर आठ के चार कबाड़ियों के कोर्ट चालान काटे गए। इधर, पुलिस ने एक कबाड़ी सरताज को सड़क पर फैलाया अतिक्रमण हटाने को कहा तो वह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम चोरी का सामान खरीदने और सत्यापन को लेकर कबाड़ियों की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर लाइन नंबर आठ के चार कबाड़ियों के कोर्ट चालान काटे गए। इधर, पुलिस ने एक कबाड़ी सरताज को सड़क पर फैलाया अतिक्रमण हटाने को कहा तो वह उलझ पड़ा।

सरताज, उसके भाई और अन्य लोगों ने पुलिस की कार्रवाई में रुकावट डालने की कोशिश की। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अनियमितता मिलने पर चार कबाड़ियों के कोर्ट चालान काटे गए। बार-बार हिदायत के बाद भी ये कबाड़ी बाज नहीं आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के काम में रुकावट डालने वाले कबाड़ी और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार