बरेली: बुजुर्ग महिला का पर्स लूटा, आईजी ने मदद कर निजी वाहन से भेजा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार रात 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बदमाश ने पर्स लूट लिया। पर्स लुटने से परेशान बुजुर्ग को एक राहगीर ने सहारा दिया और ई-रिक्शा से उन्हें आईजी कार्यालय भिजवा दिया। आईजी रमित शर्मा ने बुजुर्ग की बात सुनी और फिर तुरंत उन्हें भोजन कराया और निजी वाहन …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार रात 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बदमाश ने पर्स लूट लिया। पर्स लुटने से परेशान बुजुर्ग को एक राहगीर ने सहारा दिया और ई-रिक्शा से उन्हें आईजी कार्यालय भिजवा दिया। आईजी रमित शर्मा ने बुजुर्ग की बात सुनी और फिर तुरंत उन्हें भोजन कराया और निजी वाहन बनकर उन्हें घर भिजवाया। आईजी की मदद से महिला ने राहत की सांस ली।

शाहजहांपुर के खुदागंज की मूलनिवासी गीता (90) लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी में रहती हैं। बुजुर्ग गीता को गठिया की बीमारी है। जिसकी दवा लेने के लिए वह बदायूं जा रही थीं। गीता ने बताया कि लखनऊ से कई घंटे के सफर के बाद वह मंगलवार की देर रात सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंची। बस से उतरते ही अचानक उनकी छड़ी गिर गई। बताया कि जब वह छड़ी उठाने के लिए नीचे झुकीं उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाते हुए उनका पर्स लूटकर फरार हो गया। बुढ़ापे के शरीर से लाचार गीता रातभर आंखों में आंसू लिए सेटेलाइट पर भटकती रहीं।

देर रात बुजुर्ग महिला की परेशानी देखते हुए एक राहगीर उनके पास पहुंचा और उनसे बातचीत कर उसकी परेशानी को समझा। राहगीर ने बेसहारा, भूखी और रोती बुजुर्ग महिला को देखते हुए उसे ई-रिक्शा के माध्यम से आईजी कार्यालय भिजवा दिया। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा से मिलकर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई और उसकी आंखे छलक उठीं। आईजी ने तत्काल मानवता का फर्ज निभाते हुए महिला को भोजन कराया और दो हजार रुपये व लखनऊ जाने के लिए निजी वाहन का इंतजाम कर घर के लिए रवाना किया।

संबंधित समाचार