बरेली: लापता को चार साल से खोज रही थी जीआरपी, घर पर मिला युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर एक अजीब मामला सामने आया। यहां से चार साल पहले लापता हुए नदीम नाम के जिस युवक को जीआरपी तलाश रही थी वह अपने घर पर ही रह रहा था। हैरत की बात यह है कि जब चार साल बाद जीआरपी को सूचना मिली तो टीम उसके घर पहुंची। परिजनों …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर एक अजीब मामला सामने आया। यहां से चार साल पहले लापता हुए नदीम नाम के जिस युवक को जीआरपी तलाश रही थी वह अपने घर पर ही रह रहा था। हैरत की बात यह है कि जब चार साल बाद जीआरपी को सूचना मिली तो टीम उसके घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि नदीम तो रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिन बाद ही घर आ गया था।

मूल रूप से सिरौली का रहने वाला 25 वर्षीय नदीम टाइल्स पत्थर का काम करता है। वर्ष 2016 में नदीम हज जाने के लिए जंक्शन पहुंचा मगर ट्रेन में बैठने से पहले ही वह जहर खुरानियों का शिकार हो गया। परिजनों को जब उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों तक सभी जगहों पर पूछताछ की मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने जंक्शन जीआरपी में नदीम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से जीआरपी नदीम की तलाशी कर रही थी।

नंदीम के दोस्त अफसार ने बताया कि उसके गुम होने के करीब तीन-चार दिनों बाद कुछ रिश्तेदारों को नदीम चंदौसी स्टेशन के आस-पास मिला था। उस समय यह बेसुध अवस्था में था। जहरखुरानियों ने उसका सभी कुछ लूट लिया था। बरेली में रहने वाले रिश्तेदार उसे लेकर घर पहुंचे। इलाज के करीब सात दिनों बाद वह घर पहुंचा मगर किसी ने भी जीआरपी को यह सूचना नहीं दी कि नदीम घर वापस आ गया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि चार साल पहले नदीम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद जीआरपी ने उसकी तलाशी के लिए दो से तीन इंस्पेक्टरों को बदल दिया मगर नदीम का कोई सुराग नहीं मिला। हाल ही में एसआई उदयवीर सिंह को इसकी जांच सौंपी गई। उन्होंने नदीम की तलाशी शुरू की तो पता चला कि वह अपने घर पर रह रहा है। इसके बाद उन्होंने नदीम को घर से लाकर इंस्पेक्टर के सामने पेश किया।

यह भी पढ़ें-

बरेली: निर्माणधीन मकान में छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार