बरेली: परिवार संग गांव गए निजी कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र के एयरफोर्स स्थित आलोक नगर में चोरों ने बंद घर में हाथ साफ कर दिया। आलोक नगर निवासी मनोज गंगवार निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से भोजीपुरा थानाक्षेत्र के धौराटांडा के रहने वाले हैं। बताया कि वह परिवार समेत अपने गांव गए हुए थे। मंगलवार …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र के एयरफोर्स स्थित आलोक नगर में चोरों ने बंद घर में हाथ साफ कर दिया। आलोक नगर निवासी मनोज गंगवार निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से भोजीपुरा थानाक्षेत्र के धौराटांडा के रहने वाले हैं। बताया कि वह परिवार समेत अपने गांव गए हुए थे। मंगलवार की देर रात उनके पड़ोसी ने फोन किया और घर में चोरी होने की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह करीब 7 बजे तक मनोज अपने परिवार समेत घर पहुंचे। घर पहुंचने पर सभी परिजन हैरान रह गए। बताया कि घर के मेन दरबाजे के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के दरबाजे खुले थे और कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर भी चोरों ने तोड़ दिए थे।
चोरों ने मनोज की पत्नी व उनके भाई की पत्नी के रखे सारे सोने के जेवरातों पर चोर हाथ साफ कर दिया। मनोज ने बताया कि चोरी किए गए माल की कीमत करीब 7 से 8 लाख है। जिसके बाद मनोज ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। वहीं पुलिस सिर्फ चार हजार नगद व कुछ सामान ही चोरी की बात कह रही है।
