आगरा: महिला सिपाही को वीडियो शेयर करना पड़ा महंगा, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को रिवॉल्वर के साथ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया। एसएसपी ने वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। प्रियंका ने वीडियो अलग-अलग प्लैटफार्म पर पोस्ट की थी। इस पूरे मामले की सीओ कोतवाली अर्चना …

आगरा। थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को रिवॉल्वर के साथ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया। एसएसपी ने वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। प्रियंका ने वीडियो अलग-अलग प्लैटफार्म पर पोस्ट की थी। इस पूरे मामले की सीओ कोतवाली अर्चना सिंह को दी गई। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि जांच के बाद महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो में प्रियंका मिश्रा रिवॉल्वर हाथ में  लेकर बैकग्राउंड ऑडियो पर वीडियो बना रही हैं। सरकारी रिवॉल्वर के साथ वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गई।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका मिश्रा के कई वीडियो मौजूद हैं, कुछ कार में बैठते और उतरते बनाए गए हैं। कुछ वीडियो वर्दी पहन कर बनाए हैं और कुछ सिविल ड्रेस में भूी हैं। इंस्टाग्राम समेत  कई प्लेटफॉर्म पर वीडियो होने से प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया सनसनी बनी हुई है। प्रियंका मिश्रा के कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इस पूरे मामले के बाद कोई भी पुलिसकर्मी  कैसी भी वीडियो पोस्ट करने से पहले हजार बार सोचेगा।

संबंधित समाचार