मुरादाबाद: दुकान के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन के पास कॉलोनी में ऑटो लिफ्टर दिनदहाड़े स्कूटी चुरा कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आशियाना में अर्चना दीप होम विलसोनिया डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले शिव कुमार गुप्ता की दीनदयाल नगर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइन के पास कॉलोनी में ऑटो लिफ्टर दिनदहाड़े स्कूटी चुरा कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

आशियाना में अर्चना दीप होम विलसोनिया डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले शिव कुमार गुप्ता की दीनदयाल नगर फेस वन में दुकान है। बुधवार को उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी दुकान के सामने खड़ी की थी।

दौरान एक युवक टहलता हुआ स्कूटी के पास आया और पलक झपकते ही वह स्कूटी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस स्कूटी चोर की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार