रामनगर: पुलिस ने दस लोगों पर कार्रवाई के साथ तीन पर जिला बदर की संस्तुति
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधों में सक्रिय चल रहे दस लोगो के खिलाफ के कार्रवाई तो की ही है साथ ही तीन के खिलाफ जिलाबदर कार्रवाई करते हुए उनपर गुंडा एक्ट लगाया है। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो समाज के लिए खतरा साबित हो उनके विरुद्ध धारा 110 …
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न अपराधों में सक्रिय चल रहे दस लोगो के खिलाफ के कार्रवाई तो की ही है साथ ही तीन के खिलाफ जिलाबदर कार्रवाई करते हुए उनपर गुंडा एक्ट लगाया है।
कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो समाज के लिए खतरा साबित हो उनके विरुद्ध धारा 110 जी और सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी। इनमें बाबू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी तुमरिया डैम,कुलवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह,सोनू पुत्र रतन सिंह,रतन सिंह पुत्र करनैल सिंह,बग्गा सिंह सिंह पुत्र सतनाम सिंह,मंगत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह,प्रकाश चंद्र पुत्र नारायण राम निवासी पटरानी,कमलेश पुत्र गोपाल राम,राहुल टम्टा पुत्र रमेश राम निवासी मोती महल ,चांद उर्फ आरिफ खा पुत्र जाहिद खा निवासी खताड़ी निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों के जिला बदर कराने के लिए उनके विरुद्ध धारा 3/4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी हैं।जिनके नाम शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम कंदला,हर्षित पुत्र हरिपद निवासी ग्राम शखनपुर,पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी शिवलालपुर रियूनिया हैं।उन्होंने बताया कि अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
