नैनीताल: कीचड़ भरी सड़कों पर धान रोपाई कर विभाग और सरकार को दिखाया आइना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बीते 9 सालों से देवीधुरा बसानी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की राह देख रहे लोगों की अब सरकार और विभाग से उम्मीद टूटने लगी है गांव के मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ भर गया है जिस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आज ग्रामीणों ने कीचड़ …

नैनीताल, अमृत विचार। बीते 9 सालों से देवीधुरा बसानी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की राह देख रहे लोगों की अब सरकार और विभाग से उम्मीद टूटने लगी है गांव के मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ भर गया है जिस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आज ग्रामीणों ने कीचड़ भरे सड़कों पर धान रोपाई कर विभाग और सरकार को आइना दिखाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से कई बार गांव की सड़क में डामरीकरण करने की मांग की लेकिन आज तक ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया जिस वजह से अब मजबूरन ग्रामीणों को सड़क पर धान रोपाई कर अपना विरोध जताना पड़ा है।

धान रोपाई कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में डामरीकरण ना होने की वजह से बरसात के दौरान जगह-जगह कीचड़ भर जाता है जिस वजह से रोजाना लोगों को नैनीताल, हल्द्वानी जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अगर गांव में कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल लाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस वजह से ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से गांव की सड़क में डामरीकरण करने को आवाज उठा चुके लेकिन आज तक उनकी किसी ने नहीं सुनी।
जिस वजह से आज मजबूरन ग्रामीणों को सड़क में धान रोपाई करनी पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द उनकी गांव की सड़क पर डामरीकरण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आकर ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे इस दौरान जेष्ठ ब्लाक प्रमुख हिमांशु पांडे,राजेंद्र बिष्ट, प्रमोद कुमार,राजेंद्र प्रसाद, ललित कुमार, दीवान, शुभम कुमार,भुवन चंद्र, मोहित चंद्र,ऋषभ, उमेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार