बरेली: बीबीएल पब्लिक स्कूल में मनाई गई जन्माष्टमी, देखिए तस्वीरें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीबीएल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम किया गया। जिसमें नन्हें राध कृष्ण ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। कृष्ण के जन्म के कुछ विशेष पलों को दर्शती हुई झाकियों ने भी लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने दीप प्रज्जवलित …

बरेली, अमृत विचार। बीबीएल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम किया गया। जिसमें नन्हें राध कृष्ण ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।

कृष्ण के जन्म के कुछ विशेष पलों को दर्शती हुई झाकियों ने भी लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों को जोड़ा गया भारतीय संस्कृति से
स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामेश ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी युगों, पुरानी भारतीय संस्कृति से जोड़ना था। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल ने कहा कि सभी छात्रों को कृष्ण के बताए गए कर्म और सिद्वातों पर ही चलना चाहिए।

इसी के साथ डॉ. श्यामेश ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। बच्चों को यह बचपन में ही दी जानी चाहिए। जिससे उन्हें आगे होकर हमारी गौरवमय संस्कृति के बारे में सटीक जानकारी हो। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार