हल्द्वानी: ट्रैफिक आइज यानी आम जनता की आंखें, ये मोबाइल एप बनेगी आम आदमी का हथियार जो सिखाएगी गलत तरीके से वाहन चलाने वालों को सबक
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब पब्लिक भी यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के चालान कटा सकेगी। यह उत्तराखंड पुलिस के ट्रैफिक आइज एप के जरिये संभव होगा। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद चालान का की यह अभिनव योजना लागू हो गई है। अगर सड़क पर यातायात नियम तोड़ते हुए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अब पब्लिक भी यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के चालान कटा सकेगी। यह उत्तराखंड पुलिस के ट्रैफिक आइज एप के जरिये संभव होगा। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद चालान का की यह अभिनव योजना लागू हो गई है।
अगर सड़क पर यातायात नियम तोड़ते हुए कोई दिखता है तो अब आप आइज एप का प्रयोग कर संबंधित व्यक्ति का चालान करा सकते हैं। आपको सिर्फ संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ते हुए फोटो या वीडियो इस एप पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी लोग यातायात नियम तोड़ने की शिकायत करते रहे हैं। लेकिन बाद में साक्ष्य न मिलने पर पुलिस कार्रवाई नहीं का पाती है। लेकिन अब लोग नियम तोड़ने वालों की शिकायत करने की बजाय सीधे एप पर संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ने वाली फोटो या वीडियो अपलोड कर उसका चालान करा सकते हैं।
इस तरह से करा सकते हैं चालान
-मोबाइल के प्ले स्टोर से उत्तराखंड ट्रैफिक आइज चालान एप को डाउनलोड करें।
-बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और अन्य नियम तोड़ने वालों की फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर दें।
-बगैर सीट बेल्ट के कार चलाने वाले की फोटो खींच एप पर अपलोड कर सकते हैं।
-एप में फोटो अपलोड होते ही संबंधित जिला पुलिस के पास वह मैसेज पहुंच जाएगा।
-एप में नियम तोड़ने वालों का छोटा सा वीडियो भी बनाकर अपलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रखें कि जिसकी फोटो या वीडियो भेज रहे हैं, उस वाहन की नंबर प्लेट दिखनी चाहिए।
उत्तराखंड ट्रैफिक आइज की अधिसूचना जारी होने के बाद एप प्रभावी हो गया है। लोग नियम तोड़ने वाले बाइक और कार सवार की फोटो, वीडियो एप के जरिये पुलिस से शेयर कर सकते हैं। एप में बाइक या कार का नंबर आते ही उसका चालान कर दिया जाएगा। ऑनलाइन चालान नहीं छुड़ाने पर संबंधित व्यक्ति को कोर्ट से छुड़ाना पड़ेगा।
– डीआईजी केवल खुराना, निदेशक यातायात
