सहकारिता मंत्री ने 74 गोदामों का किया लोकार्पण, कहा- उपज का सही मूल्य दिलाने…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग ने किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। किसानों को कृषि कार्य के लिए ऋण व अन्य सुविधाएं देते हुए उनका विकास किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार काम कर रही …

लखनऊ। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग ने किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। किसानों को कृषि कार्य के लिए ऋण व अन्य सुविधाएं देते हुए उनका विकास किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए वर्तमान सरकार काम कर रही है। किसानों की उपज के भंडारण के लिए क्षमता में वृद्धि की जा रही है।

यह विचार सहकारिता मंत्री वर्मा ने गुरुवार को उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. एवं उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. द्वारा निर्मित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश की साधन सहकारी समितियों में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के 74 गोदामों का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश की साधन सहकारी समितियों में 100-100 मीट्रिक टन क्षमता के उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. द्वारा 39 गोदाम और उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. द्वारा 35 गोदाम निर्मित किए गए हैं। गोदाम बन जाने से भंडारण की व्यवस्था बेहतर होगी और खाद्यान्न सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की सभी संस्थाएं बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के तहत शासन से प्राप्त होने वाले विभिन्न विभागों के निर्माण कार्य को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नही की जा रही है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी, प्रबंध निदेशक राम प्रकाश, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि., सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार