बरेली: शादी समारोह में पहुंची किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से बरेली पहुंचे परिजनों ने अधिकारियों से अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती सुनाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही दुष्कर्म के बाद किशोरी से शादी की बात कहकर लाखों की मांग करने की भी आरोप लगाया है। कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाले दंपति …
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से बरेली पहुंचे परिजनों ने अधिकारियों से अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती सुनाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही दुष्कर्म के बाद किशोरी से शादी की बात कहकर लाखों की मांग करने की भी आरोप लगाया है।
कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाले दंपति कामकाज के चलते दिल्ली में रहते हैं। गुरुवार को वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती सुनाई। मां ने बताया कि करीब नौ महीने पहले बेटी अपनी बहन की शादी में मायके गई थी। जहां पड़ोस का ही एक युवक नाबालिग बेटी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर से गायब बेटी को ढूंढते हुए जब परिजन छत पर पहुंचे तो युवक फरार हो गया।
इसके बाद परिजनों ने युवक के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने युवक से शादी कराने का आश्वासन देते हुए थाने जाने से रोक दिया। शादी का झांसा देकर युवक ने दोबारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी 11 तोले की पाजेब भी बेच दी। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने जब दोबारा शादी की बात की तो युवक के परिजनों ने 10 लाख रुपये की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर युवक के परिजनों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
