पीलीभीत: मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशीली दवाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलीनगर(पीलीभीत), अमृत विचार। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव गभिया सहराई में गुरुवार को बरेली से आए औषधि आयुक्त की टीम ने छापेमारी कर एक मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ सैंपल की दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी। मेडिकल संचालक से लाइसेंस मांगने पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस मेडिकल चलाने की …

कलीनगर(पीलीभीत), अमृत विचार। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव गभिया सहराई में गुरुवार को बरेली से आए औषधि आयुक्त की टीम ने छापेमारी कर एक मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ सैंपल की दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी। मेडिकल संचालक से लाइसेंस मांगने पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस मेडिकल चलाने की बात सामने आई। मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार कर दवाइयों के साथ थाने लाकर कार्रवाई की गई।

गभिया सहराई गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे संजय मेडिकल स्टोर पर बरेली के औषधि आयुक्त संजय कुमार ने छापेमारी की।अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद हो गए। मेडिकल स्टोर के गोदाम से बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स संबंधित नशीली दवाइयों और सैंपल वाली दवाइयों की बड़ी खेप टीम ने पकड़ी।

मेडिकल स्टोर स्वामी से लाइसेंस मांगे जाने पर उसने बताया कि अवैध रूप से मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था। टीम ने साथ में मौजूद पुलिस को मेडिकल स्वामी संजय विश्वास को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस दवाइयों समेत संजय विश्वास को गिरफ्तार कर थाने ले आई। टीम के द्वारा लंबी कार्यवाही की गई जिसमें क्षेत्र के कई नेता मेडिकल संचालक को बचाने में लगे रहे। लेकिन टीम ने किसी की ना सुनी।

टीम ने बताया कि शिकायत मिली है यह नेपाल तक नशीली दवाइयों को बेचता है जिसके तहत कार्रवाई की गई है। टीम में औषधि आयुक्त संजय समेत बरेली के ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी, शाहजहांपुर के ड्रग इंस्पेक्टर देश बंधु विमल, पीलीभीत के ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार मौजूद थे।

संबंधित समाचार