बरेली: नदी में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत
मीरगंज, अमृत विचार। मीरगंज में नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज निवासी जुहान (11) पुत्र गुड्डू खां और आनिश (11) पुत्र अमीर अहमद गुरुवार को नदी में नहा रहे थे। नहाते हुये वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान आस-पास खेल रहे …
मीरगंज, अमृत विचार। मीरगंज में नदी में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज निवासी जुहान (11) पुत्र गुड्डू खां और आनिश (11) पुत्र अमीर अहमद गुरुवार को नदी में नहा रहे थे।
नहाते हुये वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान आस-पास खेल रहे बच्चों ने किशोरों को नदी में डूबता देखा तो वह घबरा गए और चीखते-चिल्लाते गांव पहुंचे। सूचना पाते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थन पर पहुंचे। वह दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी मीरगंज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ही गांव के दो किशोरों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जुहान के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। वहीं आनिश के पिता ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
