वाराणसी: बीएचयू में छात्रों के बीच जमकर पथराव, भारी फोर्स तैनात
वाराणसी। बीएचयू में गुरुवार देर रात राजाराम और बिड़ला छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। देर रात 2 छात्रों के ग्रुप में मारपीट हुई, जिससे पूरे बीएचयू में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 1 सितंबर से विश्वविद्यालय में क्लासेस शुरु होने जा रही हैं। ऐसे में छात्रों का आना शुरू हो …
वाराणसी। बीएचयू में गुरुवार देर रात राजाराम और बिड़ला छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। देर रात 2 छात्रों के ग्रुप में मारपीट हुई, जिससे पूरे बीएचयू में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 1 सितंबर से विश्वविद्यालय में क्लासेस शुरु होने जा रही हैं। ऐसे में छात्रों का आना शुरू हो गया है। हॉस्टलों में छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। विश्वविद्यालय के छात्रों में यह लड़ाई संख्या बल के कारण ही हुई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाराणसी पुलिस को सूचना दिया। देर रात पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स परिसर में दाखिल हुई। आपको बता दें, हॉस्टल के मेस में छात्रों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दो छात्रों में जमकर मारपीट होने लगी। पत्थर के साथ पेट्रोल बम भी फेंके गए थे। इस पूरी घटना में कई छात्र बुरी तरह से घायल हुए हैं। दोनों छात्र के गुटों से शिकायत पत्र लेने के बाद उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया गया जिसके बाद छात्र शांत हुए।
