बिजनौर: वैक्सीनेशन कराने पहुंचे लोग शारीरिक दूरी का पालन भूले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ सहसपुर, अमृत विचार। नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में गुरुवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। लोग भारी संख्या में वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। लाभार्थियों ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी …

बिजनौर/ सहसपुर, अमृत विचार। नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में गुरुवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। लोग भारी संख्या में वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। लाभार्थियों ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गये।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि नगर में एक जगह वैक्सीनेशन होने से भीड़ लग जा रही है। जबकि सरकारी अस्पताल का परिसर काफी बड़ा है। लेकिन वहां पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।

अगर ऐसे ही लापरवाही हुई तो लंबी लाइनों में खड़े होने वाले लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। लाभार्थियों ने कहा कि एक जगह पर ज्यादे भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए। जिम्मेदार लोगों द्वारा सरकारी स्कूल एवं सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी इतनी भीड़ उमड़ रही है। कहा कि अगर सरकारी अस्पताल में कोरोना का टीका लगाया जाये तो एक जगह भीड़ एकत्रित नहीं होगी और सभी को आसानी से वैक्सीन लग पायेगी।

15 दिन पहले हमने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन के लिए आवेदन किया था। लेकिन आवेदन के पश्चात मोबाइल पर मैसेज आया। जिस पर सरकारी अस्पताल का पता व समय दिया हुआ था। जिसमें
20 अगस्त का समय एवं तिथि दी गई थी। लेकिन जब हम सरकारी अस्पताल पर पहुंचे तो डॉक्टर ने कहा कि नगर पंचायत सहसपुर चले जाओ। वहां गया तो काफी लंबी लाइन लगानी पड़ी। मो. शहजैब

-सहसपुर सरकारी अस्पताल पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। लाभार्थियों के पहुंचने के बाद उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। नगर पंचायत पहुंचने से पहले ही लाभार्थियों की लंबी लाइन लग जा रही हैं। लोग शारीरिंग दूरी की धज्जियां उड़ते दिख रहे हैं। अगर ऐसे ही भीड़ लगती रही तो लोग संक्रमण की चपेट में आ जायेंगे। मो. जुबेर

संबंधित समाचार