आगरा शराब कांड को लेकर प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- शराब माफिया पर….
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब माफियाओं पर क्यों मेहरबान है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आगरा में जहरीली शराब से 13 …
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब माफियाओं पर क्यों मेहरबान है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आगरा में जहरीली शराब से 13 मौतें हो गईं। इस साल उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से लगभग 200 मौतें हो चुकी हैं। प्रदेश में शराब माफिया जहरीली शराब का खुलेआम धंधा कर रहे हैं, पत्रकारों और पुलिस पर हमला बोल रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। शराब माफियाओं पर क्यों मेहरबान है भाजपा सरकार?’
बता दें कि आगरा जिले के थाना डौकी में 4 लोगों की शराब से मौत की बात सामने आई थी। इसके अलावा थाना ताजगंज इलाके में भी 4 की मौत हुई थी और शमशाबाद इलाके में दो मौतें हुई थीं। इस मामले में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने गहराई से जांच की। लिहाजा जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त तेवर दिखाए तो अफसर जागे। पूरे प्रदेश में न सिर्फ छापेमारी शुरू हुई। बल्कि जिला आबकारी अधिकारी समेत दो पर विभागीय कार्यवाही और चार का निलंबन भी कर दिया गया।
